फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक नेबुलाइजर मशीन के सहारे सांस के रोगी, भाप लेने के लिए घंटों कर रहे इंतजार

एक नेबुलाइजर मशीन के सहारे सांस के रोगी, भाप लेने के लिए घंटों कर रहे इंतजार

Sat, 02 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
एक नेबुलाइजर मशीन के सहारे सांस के रोगी, भाप लेने के लिए घंटों कर रहे इंतजार
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में सांस के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि अस्पताल में करीब तीस से अधिक सांस के रोगी भर्ती है। मगर उनके लिए भाप लेने वाली मात्र एक ही नेबुलाइजर मशीन है। ऐसे में भाप लेने के लिए मरीजों को कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या में आधार पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आज तक नेबुलाइर खरीदने की कोशिश नहीं की है। इस वजह से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सांस रोगियों और इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक नेबुलाइजर मशीन से भाप लेने का परामर्श देते हैं। जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस में मशीन में एक इंजेक्शन डालकर मरीज भाप लेते हैं। इससे उन्हें सांस लेने की दिक्कत से काफी राहत मिलती है। मगर एक ही मशीन होने के कारण मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में करीब तीन दर्जन सांस के रोगी है। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दिन एक या दो बार नेबुलाइजर मशीन से भांप लेना होता है।
विज्ञापन


तीमारदार रमेश कुमार, देवेंद्र सिंह, बिमला देवी, सुरेखा देवी, उमेश दत्त, भीमसेन, राज कुमार, देवी चंद, उत्तम चंद, विजय कुमार, देवराज, नेक सिंह, जीवन सिंह और कल्याण सिंह ने बताया कि चंबा में भले ही मेडिकल कॉलेज बन गया हो। मगर अभी भी यहां उपचार के लिए मरीजों को परेशानियां पेश आ रही हैै। भांप मशीन के लिए मरीजों को जहां घंटों बारी का इंतजार करना पड़ता है। तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की कि जल्द मरीजों के लिए अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में शिकायत नहीं मिली हैै। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो जल्द अतिरिक्त नेबुलाइजर मशीन की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed