फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   देव भूमि दर्शन योजना के लिए जिले से नहीं आया एक भी आवेदन

देव भूमि दर्शन योजना के लिए जिले से नहीं आया एक भी आवेदन

Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
देव भूमि दर्शन योजना के लिए जिले से नहीं आया एक भी आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। देव भूमि दर्शन योजना शुरू होने से पहले दम तोड़ने लगी है। राज्य के प्रसिद्ध देव स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आरंभ की गई योजना के तहत जिले से एक भी आवेदन नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि सरकार के देव स्थलों की यात्रा की एवज में रखी गई एक लाख की आय संबंधी शर्त को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। देव भूमि दर्शन योजना के तहत सरकार के लिए निर्धारित की गई आय संबंधी शर्त इसमें अडंगा बनती जा रही है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के आशय से देव भूमि दर्शन योजना आरंभ की गई है। भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा ने आवेदन जमा करवाने लिए 11 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी। योजना के तहत आवेदन न आने पर विभाग ने आवेदन तिथि 18 फरवरी तक बढ़ाई। मगर इस दौरान भी विभाग के पास एक भी आवेदन नहीं आया। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार के तीर्थ स्थलों के दर्शन की एवज में निर्धारित की गई एक लाख की वार्षिक आय संबंधी शर्त के चलते आवेदन नहीं आए हैं। इसके साथ ही जिले में मौसम के बदलते मिजाज, भारी बारिश से मार्गों के तहस-नहस होना भी इसके लिए जिम्मेवार है।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज करवाने होंगे जमा
आवेदक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। इसके साथ ही आवेदक को चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शपथपत्र, आयु प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक को यात्रा से पूर्व शपथ पत्र प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन


इन धार्मिक स्थलों की होनी थी यात्रा
यात्रा के अंतर्गत संकट मोचन मंदिर शिमला, तारा देवी मंदिर शिमला, हाटू मंदिर नारकंडा, मां भीमा काली मंदिर सराहन, जाखू मंदिर शिमला और बाबा नाहर सिंह जी मंदिर बिलासपुर मंदिरों के दर्शन करवाए जाने थे। जिला भाषा अधिकारी चंबा सुरेश राणा ने बताया कि सरकार की देवभूमि दर्शन योजना के तहत जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय में एक भी आवेदन जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed