फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घर के ऊपर गिरे पत्थर, बड़ा हादसा टला

घर के ऊपर गिरे पत्थर, बड़ा हादसा टला

Sat, 23 Feb 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
घर के ऊपर गिरे पत्थर, बड़ा हादसा टला
सुल्तानपुर (चंबा)। ग्राम पंचायत करियां के तन्होटू गांव में घर के ऊपर पत्थर गिरने से घर की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस नुकसान की भरपाई को लेकर प्रभावित परिवार और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल लोनिवि के अधिशाषी अभियंता से भी मिला। प्रभावित मनीष कुमार ने बताया कि उनके घर के ऊपर विभाग की सड़क बनाई गई है। यहां सड़क के पत्थर उनके घर पर गिर रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर सुरक्षा दीवार लगाया जाना आवश्यक है। जिससे पत्थर उनके घरों के ऊपर न गिरे। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले जो पत्थर उनके घर की छत पर गिरे थे, अगर वे पत्थर छत तोड़कर कमरे में गिरते तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। कमरे में उनका परिवार रह रहा था। वहीं पत्थरों की वजह से उनके घर की छत और दीवार को क्षति पहुंची है। इस बारे में पंचायत प्रधान को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने लोनिवि से समस्या के स्थायी हल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed