फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात

भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात

Thu, 06 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी पहाड़ियों पर वीरवार को हल्का हिमपात हुआ। वीरवार सुबह ऊपरी चोटियों में होने वाले हिमपात से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इस दौरान दोपहर के समय लोग ठंड बचने के लिए चाय की चुस्की लेते देखे गए। वीरवार सुबह उपमंडल भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश, चौबिया, जालसू जोत, कुगति, खप्पर, बडग्रां और तुदांह समेत पांगी की चोटियों हुडान भुटोरी, साचपास, सुराल भटोरी, चस्क भटोरी, सेचू, मिंधल में हल्का हिमपात दर्ज किया गया।


क्षेत्र की पहाड़ियों पर होने वाले हिमपात से जिले में ठंड से पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। वहीं, दिसंबर माह में बारिश नहीं होने से पहले से ही सुबह और रात के समय ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई है। रात के समय लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में वीरवार को भरमौर पांगी की चोटियों में होने वाली बर्फबारी ने तापमान में काफी गिरावट कर दी है। ग्रामीण राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, बचन सिंह, प्रमोद कुमार और हरिया राम का कहना है कि भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात होने के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed