फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी की सड़कों पर दौड़ रही खस्ताहाल बसें, हादसे का खतरा

पांगी की सड़कों पर दौड़ रही खस्ताहाल बसें, हादसे का खतरा

Wed, 21 Nov 2018 09:15 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
पांगी की सड़कों पर दौड़ रही खस्ताहाल बसें, हादसे का खतरा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो केलांग की कई बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। हालत यह है कि डिपो की कई बसों के शीशे टूटे हुए हैं, तो कई बसों की सीटें फटी हुई है। इस वजह से बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि निगम में कई बसों पर अस्थायी तौर पर शीशे की जगह टीन की चद्दर लगा कर काम चलाया जा रहा है। बसों की खस्ताहालत के चलते सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं, खस्ताहाल बसों का निर्धारित रूटों के दौरान बीच राह में ही दम फूल जाता है। नतीजतन, सवारियों को पैदल सफर तय करना पड़ता है। बसों के शीशे न होने से दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। खुले शीशों से बच्चों के गिरने समेत अन्य हादसों का खतरा बना रहता है। जितेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र, राहुल शर्मा, राजीव कुमार, विक्रम, मनोज कुमार, ताशी दोरजे, मान सिंह, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, विनोद शर्मा, अनिल कुमार, रोहित ठाकुर और शिव कुमार ने बताया कि केलांग डिपो की करीब 15 बसें पांगी की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें सें 5 बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। उन्होंने निगम से मांग की कि खस्ताहाल में चल रही बसों की मरम्मत करवाई जाए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। एचआरटीसी किलाड़ सब इंस्पेक्टर परमानंद ने बताया कि पांगी की सड़के संकीर्ण होने के कारण बसों शीशे आगे पीछे चट्टानों से लगने से टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि दो-तीन बसों के शीशे टूटे हैं। खस्ताहाल बसों की टूटे शीशे बदलवाने और मरम्मत संबंधी कार्य करवाने के बारे में केलांग डिपो के आरएम को अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed