{"_id":"5baa51c1867a557f5f41a1b5","slug":"61537888705-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की छह पंचायतों में 48 घंटों से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की छह पंचायतों में 48 घंटों से ब्लैक आउट
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। होली उपमंडल की छह पंचायतें में पिछले 48 घंटों से अंधेरे में है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होली के कुठेड, बजोल, न्याग्रां, लांबू, साह, चन्हौता और क्वारसी पंचायतों में 48 घंटो से ब्लैक आउट ही है। लोगों ने बोर्ड के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर बिजली की सप्लाई को बहाल करने की मांग उठाई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जानकारी अनुसार मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह होने वाले भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से बिजली की लाईनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यही कारण है कि कुठेड, बजोल, न्याग्रां, लांबू, साह, चन्हौता और क्वारसी पंचायतें दो दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली की आपूर्ति बंद होने से लोगों और गृहिणियों को दोपहर के समय ही अपने कार्य निपटाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण राज कुमार, राम सिंह, अजय कुमार, हितेश कुमार, संजय कुमार, मान सिंह और धर्म चंद ने बताया कि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बारिश के कारण बंद पड़ गई है। इस कारण पूरे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन