{"_id":"5b4f6dfb4f1c1b39748b59d1","slug":"61531932155-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरी और कीड़ी की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरी और कीड़ी की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के बुधवार को दो मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला कीड़ी और मैहला के बीच में खेला गया। मैहला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 75 रन बनाए। इसमें दीपक ने टीम के लिए 24 रन जोड़े।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीड़ी की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार पुखरी और ब्राइट स्टार मंगला की टीमों के बीच में खेला गया। ब्राइट स्टार मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। पुखरी की टीम ने चार विकेट शेष रहते मैच को जीत लिया। मैच जीतने वाली दोनों टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन