फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में बिना रेट लिस्ट के बेची जा रही मिनरल वॉटर की बोतलें

चंबा में बिना रेट लिस्ट के बेची जा रही मिनरल वॉटर की बोतलें

Mon, 04 Jun 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बिना रेट लिस्ट के बेची जा रही मिनरल वॉटर की बोतलें
बिना रेट लिस्ट के बेचा जा रहा बोतल बंद पानी
विज्ञापन

लोगों से वसूले जा रहे मनमाने दाम, कोई विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
लोगों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में तैयार होने वाले बोतल बंद पानी को बिना रेट लिस्ट बेचा जा रहा है। इसकी वजह से लोगों की जेब पर चूना लग रहा है। मिनरल वॉटर तैयार करने वाली कंपनी बोतलों में पानी भरकर बाजार में बेच रही है। मगर उसका दाम बोतल पर नहीं दर्शाया जा रहा है। इसकी वजह से दुकानदार लोगों से मनमर्जी के दाम वसूल रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि बाजार में बिना रेट लिस्ट के बिक रही पानी की बोतलों की जांच करने के लिए रेट कंट्रोलर सहित आबकारी एवं कराधान विभाग का कोई अधिकारी जहमत नहीं उठा रहा है। इस वजह से लोगों से अवैध वसूली का सिलसिला बदस्तूर चल रहा है। बाजार में विभिन्न पानी की कंपनियों की बोतलें बिक रही हैं। इनके ऊपर बाकायदा प्रिंट रेट लिखा होता है। संजय शर्मा, अजय कुमार, मनीष, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रवि कुमार और हरीश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की कि बिना रेट लिस्ट बिक रही पानी की बोतलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वॉटर निर्माता कंपनी से होगी टैक्स की अदायगी: नविंद्र सिंह
आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त नविंद्र सिंह ने बताया रेट लिस्ट की जांच करने का जिम्मा रेट कंट्रोलर का होता है। उनका विभाग टैक्स से जुड़ी कार्रवाई को अंजाम देता है। संबंधित कंपनी टैक्स दिया जा रहा है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जल्द की जाएगी जांच: नरयाल
जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर बिना रेट लिस्ट के पानी की बोतलें बेची जा रही हैं, तो इसकी पूरी जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed