फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   केमिस्टों को टीबी मरीज और दवाई का रखना होगा रिकॉर्ड

केमिस्टों को टीबी मरीज और दवाई का रखना होगा रिकॉर्ड

Sat, 17 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
केमिस्टों को टीबी मरीज और दवाई का रखना होगा रिकॉर्ड
Drugs

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के केमिस्टों को टीबी की दवाई बेचते समय मरीज और दवाई का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी केमिस्टों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 200 से अधिक दवाईयों की दुकानें हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग टीबी दवाइयों का रिकॉर्ड समय-समय पर चेक करेगा। अगर किसी केमिस्ट ने दवाई के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। इसके जरिये सरकार टीबी के मरीजों का सहीं आंकड़ा जुटाना चाहती है।
सरकार ने प्रदेश में टीबी के मरीजों का आंकड़ा जांचने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर एक सर्वे करवाया है। इसमें सरकारी आंकड़े में टीबी के मरीज का आंकड़ा कम पाया गया। जबकि निजी संस्था के किए सर्वेे में टीबी की मरीजों की संख्या ज्यादा बताई गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि टीबी के मरीज अपनी पहचान बचाने के चक्कर में निजी केमिस्टों से टीबी की दवाई ले रहे हैं। केमिस्टों के पास भी टीबी की दवाई खरीदने वाले मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसको लेकर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि बिना रिकॉर्ड टीबी की दवाई बेचने वाले केमिस्टों पर कार्रवाई की जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी केमिस्टों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह टीबी की दवाई देते समय मरीज और दवाई का पूरा रिकॉर्ड रखें। केमिस्ट को एक माह के बाद अपनी रिपोर्ट संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को देनी होगी। जो केमिस्ट टीबी की दवाई नहीं बेच रहे हैं उन्हें भी लिखित रूप पर विभाग को इसकी सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


टीबी की दवाई और मरीज का रिकॉर्ड रखने के दिए निर्देश : ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला के केमिस्टों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह टीबी की दवाई बेचते समय मरीज और दवाई का पूरा रिकॉर्ड रखें। इसे महीने बाद रूटीन में चेक किया जाएगा। अवहेलना करने वाले केमिस्टों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed