फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिविल सप्लाई की दुकान में मिलेंगी जेनेरिक दवाइयां

सिविल सप्लाई की दुकान में मिलेंगी जेनेरिक दवाइयां

Sat, 10 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिविल सप्लाई की दुकान में मिलेंगी जेनेरिक दवाइयां
Drugs - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज की सिविल सप्लाई की दुुकान में अब मरीजों को जेनेरिक दवाइयां भी मिलेंगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य सचिव, सिविल सप्लाई के डीएम और दुकान होल्डर को चिठ्ठी भेजी हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि अस्पताल के मरीजों को सिविल सप्लाई की दुकान में जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए। ताकि मरीजों को सस्ती दवाइयों का लाभ मिल सके। प्रबंधन का कहना है कि क्योंकि ज्यादातर मरीज सिविल सप्लाई की दुकान से ही दवाइयां खरीदते हैं। ऐसे में दुकान में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इससे मरीजों को यहां सस्ती दवाइयों मिल सकेंगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत जन ओषधि केंद्र खोला गया है। मगर यह अस्पताल परिसर से बाहर है। इस वजह से अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के ज्यादातर तीमारदार दवाई लेने के लिए अस्पताल के भीतर सिविल सप्लाई की दुकान में जाते हैं। यहां पर उन्हें जेनेरिक दवाइयां नहीं मिल पाती। इसके अलावा ओपीडी में चेकअप करवाने वाले मरीज भी दवाइयां सिविल सप्लाई के स्टोर से ही खरीदते हैं। चंबा में मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद ओपीडी में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अगर सिविल सप्लाई की दुकान में मरीजों को जेनेरिक दवाइयां मिलती है तो जिले की साढ़े पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। प्रबंधन की ओर से अस्पताल में जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे रखे हैं।


स्वास्थ्य सचिव व सिविल सप्लाई डीएम को भेजी चिट्ठी: डॉ. विनोद शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सिविल सप्लाई की दुकान में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने को लेकर पत्राचार किया गया है। ऐसा होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed