फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार की छह पंचायतों में एक सप्ताह से एयरटेल का सिग्नल गुल

किहार की छह पंचायतों में एक सप्ताह से एयरटेल का सिग्नल गुल

Thu, 08 Feb 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
किहार की छह पंचायतों में एक सप्ताह से एयरटेल का सिग्नल गुल
mobile user - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के अधीन आने वाली छह पंचायतों में एयरटेल उपभोक्ता एक सप्ताह से अपने सिग्नल की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस वजह से वह किसी से भी बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेताया है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में सिग्नल संबंधी समस्या का समाधान न किया गया तो मजबूरी में उन्हें दूसरी कंपनी की सिम खरीदनी पड़ेगी। गौरतलब हो कि किहार सेक्टर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत भडेला के गांव सूंज में एयरटेल का टावर स्थापित किया गया है। इसके अलावा एयरटेल का टावर खडजौता, भडैला, कंधवारा, गुलेल, लनोट और डियूर पंचायतों को कवर करता है। बावजूद इसके बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के एयरटेल उपभोक्ता अपनों से बात करने से वंचित रह रहे हैं। इसका मुख्य कारण एयरटेल से कहीं पर भी कॉल नहीं हो पाना ही है। ऐसे में एयरटेल उपभोक्ता अपनों से बात करने के लिए दूसरी कंपनी की सिम का ही इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। एयरटेल उपभोक्ता अमिनूदीन, गोबिंद राम, रसालू राम, पान चंद, खेम सिंह ठाकुर, बजर दीन, फिरोजदीन, हुसैन मोहम्मद और देसराज ने बताया कि खडजौता, भडेला, कंधवारा, गुलेल, लनोट और डियूर पंचायतों में बीते एक सप्ताह से एयरटेल की सिम से बात नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल में एयरटेल का सिग्नल पूरा दर्शाया जा रहा है। लेकिन, वह बात नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने एयरटेल कंपनी प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह दूसरी कंपनी की सिम खरीद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed