{"_id":"5a059a7c4f1c1bd9798bb636","slug":"61510316668-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वर्ष 2017 में 2012 की अपेक्षा 2.63 प्रतिशत कम हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वर्ष 2017 में 2012 की अपेक्षा 2.63 प्रतिशत कम हुआ मतदान
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो चंबा। जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 2012 की अपेक्षा 2.63 प्रतिशत कम मतदान हुआ। 2012 के जिले में 75.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के चुनावों में 73.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशतता में आने वाली कमी अब चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है। गौरतलब हो कि विस चुनाव 2017 में पांचों विधानसभा क्षेत्रों चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी और भटियात से 3,51,966 में से 129899 पुरुष मतदाताओं और 1,27,776 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में 257675 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह पांचों विस क्षेत्रों में 73.21 प्रतिशत ही मतदान हुआ। आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 2012 में जिले के पांचों विस क्षेत्रों में 316085 मतदाताओं थे। इसमें 163380 पुरुष और 152705 महिला मतदाता शामिल रहे। 2012 के चुनावों में जिले में मतदान प्रतिशतता 75.84 प्रतिशत रही। ऐसे में वर्ष 2012 की अपेक्षा 2017 में जिले के पांचों विस क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता में कमी ही दर्ज की गई है। विस क्षेत्र भरमौर में 2012 की अपेक्षा 2017 में 3.54 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। विस 2012 2017 कमी
चुराह 79.53 76.13 3.4 प्रतिशत।
भरमौर 75.77 72.23 3.54 प्रतिशत।
चंबा 74.76 71.35 3.41 प्रतिशत।
डलहौजी 75.88 73.21 2.67 प्रतिशत।
भटियात 73.56 73.35 0.21 प्रतिशत।
कुल प्रतिशतता 75.84 73.21 3.54 प्रतिशत
विज्ञापन
चुराह 79.53 76.13 3.4 प्रतिशत।
भरमौर 75.77 72.23 3.54 प्रतिशत।
चंबा 74.76 71.35 3.41 प्रतिशत।
डलहौजी 75.88 73.21 2.67 प्रतिशत।
भटियात 73.56 73.35 0.21 प्रतिशत।
कुल प्रतिशतता 75.84 73.21 3.54 प्रतिशत