{"_id":"5a00a25d4f1c1bf2538bb187","slug":"61509991005-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत काल में बनी सलूणी से लुहाणी जीपेबल सड़क नहीं हो पाई पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत काल में बनी सलूणी से लुहाणी जीपेबल सड़क नहीं हो पाई पक्की
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। रियासत काल में बनी सलूणी से लुहाणी जीपेबल सड़क की चार दशकों में एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। इसकी वजह से सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क के डंगे गिर चुके हैं। इनके स्थान पर नए डंगे नहीं लगाए गए हैं। इससे मार्ग में हमेशा हादसे होेने का खतरा बना रहता है। सड़क पर धूल, मिट्टी और पत्थर हैं। इससे राहगीरों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक सड़क की हालत को देख वहां जाने से कतराते हैं। ग्राम पंचायत सलूणी, खरोटी, खरल और सूरी के सैकड़ों गांव में रहने वाली 10 हजार की आबादी को परेशान है। सड़क को चौड़ा और पक्का करने के लिए हर बार चुनावों में जोरशोर से मुद्दा उठाया जाता है। मगर चुनाव के बाद कोई भी इसके ऊपर बात नहीं करता है। सड़क की दयनीय हालत और चौड़ाई कम होने की वजह से लोगों को बस सेवा तो दूर एंबुलेंस सेवा से भी महरूम रहना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालक वहां जाने से इंकार कर देते हैं। सड़क की खराब हालत की वजह से हादसे का खतरा रहता है। देसराज ठाकुर, रविंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, वल्लभ सिंह, खेमराज, चैन लाल, व्यास देव, दुन्नी चंद, प्रभिया राम और चंदू राम ने बताया कि इस बार उसी प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा। जोकि उपरोक्त सड़क को चौड़ा और पक्का करने का वायदा करेगा। अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सड़क को पक्का करने के लिए बजट की स्वीकृति मांगी गई है। बजट स्वीकृत होने पर सड़क को पक्का किया जाएगा।
रियासतकाल में बना था डलूूण से सलूणी मार्ग
सलूणी से लुहाणी जीपेबल सड़क का निर्माण चंबा के राजाओं ने करवाया था। वे इस रास्ते सलूणी और किहार के लिए जाते थे। मौजूदा समय में सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। प्रदेश की सरकारें इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा पाई है।
ग्राम सभा ने सरकार और प्रशासन को कई बार भेजे प्रस्ताव
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को भेजे। मगर उन प्रस्तावों पर आज दिन तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली। इसकी वजह से अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नहीं करवा पाई सड़क की रिपेयर : डीएस ठाकुर
भाजपा नेता डीएस ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण प्रदेश सरकार से लंबे समय से सड़क की रिपेयर की मांग कर रहे थे। मगर सरकार ने लोगों की मांग को अनसुना किया। इसकी वजह से सड़क की रिपेयर नहीं हुई। भाजपा आने पर सड़क की हालत को सुुधारा जाएगा।
इनसेट
सलूणी में कांग्रेस ने बिछाया सड़कों का जाल : आशा कुमारी
विधायक आशा कुमारी ने बताया कि सड़क की रिपेयर को लेकर विभागीय औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही सड़क की रिपेयर और चौड़ा करने का कार्य करवाया जाएगा। सलूणी में कांग्रेस ने सड़कों का जाल बिछाया है।