फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   6,000 cedar saplings reduced to ashes in Koot forest fire

Chamba News: कूट जंगल में आग से 6,000 देवदार के पौधे राख

Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
6,000 cedar saplings reduced to ashes in Koot forest fire
कूट जंगल में लगी भयावक आग से उठता धुआं। 
तेलका (चंबा)। वन परिक्षेत्र चुराह की बन बीट बाड़का के बंजेडु गांव के समीप कूट जंगल में लगी आग से आठ हेक्टेयर भूमि पर लगाए गए करीब 6,000 देवदार के पौधे जलकर राख हो गए। जंगल की आग में असंख्य जंगली जीव-जंतुओं समेत वन औषधि भी आग की भेंट चढ़ गई हैं। इससे विभाग को लाखों रुपयों की चपत लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाए हैं कि यदि समयानुसार जंगल में लगी आग बुझाने के लिए विभाग ने प्रयास किए होते तो जंगल की आग विकराल रूप धारण न करती। खैर, वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

कूट जंगल में बीते मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जंगल में लगी आग से रोहणी देरा की पांच हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 2023-24 और नाग देरा के तीन हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 2019-20 में रोपे गए देवदार के पौधे जल गए। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों कंठ राम, अमरू राम, बिंदरो, भिल्लो राम, बुधिया राम, मीर चंद आदि का कहना है कि 28 जनवरी को दोपहर ढाई बजे जंगल में आग लगी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के भरसक प्रयास किए लेकिन, वे उसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने हैरानी जताई है कि वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सलूणी के डीएफओ सुशील गुलेरिया ने बताया कि जंगल की आग के कारण विभाग की आठ हेक्टेयर भूमि पर लगे देवदार के पौधे जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे इतना ज्यादा नुकसान हुआ है। वन विभाग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि वन विभाग की ओर से जंगल में आग लगाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed