{"_id":"69039d6e05d94de99c01eae5","slug":"572-players-from-the-state-gathered-at-chaugan-chamba-news-c-88-1-cmb1003-165031-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में जुटे प्रदेश के 572 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में जुटे प्रदेश के 572 खिलाड़ी
Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पेरड के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-14 वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के लगभग 572 छात्र खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉलीवाल, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शिक्षा निदेशालय सहायक निदेशक खेल अजय पांटा ने मुख्यातिथि पठानिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध की शपथ खिलाड़ियों को दिलाई गई।
वक्ताओं ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया। तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसपी चंबा अभिषेक यादव, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह सहित सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर मौजूद रहे।