फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   57 thousand blown from the account of vegetable seller

सब्जी विक्रेता के खाते से उड़ाए 57 हजार

Thu, 02 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
57 thousand blown from the account of vegetable seller
बनीखेत (चंबा)। आर्मी कैंट में सब्जी की सप्लाई देने का लालच देकर शातिर ने देवीदेहरा के सब्जी विक्रेता के खाते से 57 हजार रुपये उड़ा लिए। इसका पता उसे तब चला जब उसे खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। आर्मी की तरफ से फोन करने का दावा करने वाले शातिर से जब उसने संपर्क करने की कोशिश करनी चाही तो उसका नंबर बंद आया। परेशान व्यक्ति ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस चौकी बनीखेत में दर्ज करवाई। पुलिस ने शातिर को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले देवीदेहरा के सब्जी विक्रेता विक्की शर्मा को एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को डलहौजी आर्मी कैंट का जवान बताया और उसे कैंट में सब्जी की सप्लाई देने की बात कही। कहा कि तलेरू में आर्मी का कार्यक्रम है, जहां पर सब्जी की सप्लाई चाहिए। कार्यक्रम के नाम पर उसे साठ हजार की सब्जी का ऑर्डर दे दिया। अगली सुबह विक्रेता ने सब्जी सप्लाई पहुंचाने और पेमेंट के लिए शातिर को फोन किया तो उसने विक्रेता को अपना बैंक खाता बताने के लिए कहा। जब उसने खाता नंबर बताया तो उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसे शातिर ने बताने को कहा।
विज्ञापन

उसने उस ओटीपी नंबर को भी उसे बता दिया, जिसके बाद उसके खाते से धनराशि गायब हो गई। सब्जी विक्रेता ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में संबंधित बैंक प्रबंधन को भी सूचित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सब्जी विक्रेता के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस इसमें गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जिलावासियों से इस तरह की ठगी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed