{"_id":"61c86c3f2187557aa53b127e","slug":"56-tb-patients-found-in-chamba-chamba-news-sml3947004174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पौने चार लाख की स्क्रीनिंग, 56 निकले टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पौने चार लाख की स्क्रीनिंग, 56 निकले टीबी रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में पौने चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने पर 56 नए टीबी के मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे कोर्स की दवाइयां आवंटित कर दी हैं। मरीजों के साथ उनके परिवार को भी दो महीनों के लिए एक दवाई खानी होगी। इससे उनकी टीबी बीमारी से रोकथाम होगी। पिछले तीन महीनों में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में एक विशेष अभियान चलाया। इसमें 600 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने लोगों के घरों में जाकर टीबी बीमारी से संबंधित स्क्रीनिंग की। लोगों से खांसी और बुखार के बारे में पूछताछ की। इस दौरान किसी में लक्षण पाए गए, तो उसकी टीबी जांच की गई। जांच प्रक्रिया में 56 नए टीबी रोगी सामने आए हैं। मरीजों को उनके घरों में दवाइयां पहुंचा दी गई हैं।
आशा वर्करों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। जो समय-समय पर जाकर रोगी से दवाई खाने संबंधी पूछताछ करेंगी। इस अभियान से जिला को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि जिले में 56 नए टीबी रोगी सामने आए हैं। इनके इलाज के लिए दवाइयां आवंटित कर दी गई हैं। उनके परिवार को टीबी से बचाने के लिए दो महीनों तक एक दवाई का कोर्स करवाया जाएगा।