{"_id":"60f6d6f58ebc3e6d5a7d089e","slug":"56-roads-blocked-due-to-rain-chamba-news-sml3775320139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच समेत 56 सड़कों पर ठप रहा यातायात बंद, घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच समेत 56 सड़कों पर ठप रहा यातायात बंद, घरों को नुकसान
विज्ञापन
लाहडू-सिहुंता मार्ग पर पनिहारा मंदिर के पास भूस्खलन से बाधित पड़ा मार्ग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मूसलाधार बारिश से जिले में दूसरे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 56 सड़कों पर भूस्खलन के बाद यातायात व्यवस्था ठप पड़ गया। हालांकि, देर शाम तक 43 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया था जबकि 13 मार्ग बंद पड़े थे। वहीं, चुराह उपमंडल के खुशनगरी में एक व्यक्ति का मकान गिर गया। डलहौजी में दो रसोईघर, एक मकान सहित भटियात में भी एक मकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट एनएच मंगलवार देर रात साढ़े आठ से नौ बजे तक बंद रहा। वहीं, सुबह एक बार फिर केरू पहाड़ दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इसके अलावा चमडोली नामक स्थान पर भी भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। एनएच पर गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई। कुल मिलाकर मंगलवार को एनएच बाधित होने और खुलने का क्रम बदस्तूर जारी रहा। डलहौजी के 14, चंबा के 22, तीसा के 8 और भरमौर के 12 मार्ग बंद रहे। सूचना मिलने के बाद लेबर और मशीनरी मौके पर तैनात की गई और देरशाम तक बंद कुछ सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
बारिश से तीसा उपमंडल के तहत खुशनगरी निवासी रमेश कुमार का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, बारिश से भटियात विस क्षेत्र के तहत हटली निवासी अंजना देवी पत्नी जगदीश का कच्चा मकान और डलहौजी निवासी हेमराज पुत्र जग्गा के मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, द्रम्मन निवासी सुनील कुमार पुत्र रंजीत कुमार और बनू निवासी माया देवी के रसोईघर को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम के कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बुधवार तक लोगाें को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए विभागीय लेबर और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही बार-बार मार्ग बंद पड़ने वाली जगहों पर मशीनरी और लेबर पहले से तैनात की गई है।
लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी
आरएम राजन जम्वाल ने कहा कि मंगलवार को चंबा-गागला मार्ग को छोड़ कर बंद सड़कों पर फंसी एचआरटीसी की तीन बसें निकाल ली गई हैं। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। बेवजह लोग घरों से बाहर न निकलें, पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।