फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब तड़ोली के पास भूस्खलन से बाधित रहा हाईवे

अब तड़ोली के पास भूस्खलन से बाधित रहा हाईवे

Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
अब तड़ोली के पास भूस्खलन से बाधित रहा हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंगलवार को तड़ोली के समीप भूस्खलन होने के कारण दो घंटों के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर बड़े पैमाने पर मलबा और पत्थर आ गिरे। इस कारण देखते ही देखते चंबा और पठानकोट की तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों ने इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जानकारी के अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर तड़ोली के पास भारी तादाद में मलबा और पत्थर मार्ग पर आ गिरा। इसके चलते वाहनों की आवाजाही थमी गई। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के कारण जगह-जगह पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। कुल मिलाकर मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियां पेश आई।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पठानकोट मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed