फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सर्व स्पर्शी हैं केंद्र, प्रदेश सरकार के बजट : डॉ. भारद्वाज

सर्व स्पर्शी हैं केंद्र, प्रदेश सरकार के बजट : डॉ. भारद्वाज

Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सर्व स्पर्शी हैं केंद्र, प्रदेश सरकार के बजट : डॉ. भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए बजट सर्व स्पर्शी और सर्व गृही हैं। प्रस्तुत किए गए दोनों बजटों में हरेक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। सर्किट हाउस चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं चंबा के भाजपा प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में वित्त मंत्री पियूष गोयल और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में किसानों, बागवानों, बेरोजगारों, नौकरीपेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। कहा कि वे सार्थक विरोधी का स्वागत करते हैं। केंद्र और प्रदेश में प्रस्तुत किए गए बजट के आधार पर देखा जाए तो विपक्ष को इन बजट में विरोध करने के लिए कुछ नहीं मिला है। बजट के दूरगामी परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि मध्य वर्ग को देखते हुए इनकम टैक्स में रियायत दी गई है। इसके अलावा कई योजनाओं से वंचित रहने वाले लोगों के लिए दूसरी योजनाएं चला कर उन्हें भी लाभान्वित करने संबंधी कदम उठाए गए हैं। कहा कि अब आगामी लोस चुनाव में प्रदेश से चारों सीटें पहले से भी अधिक बहुमत से जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रयासरत है।

हमीरपुर-कांगड़ा के लोकसभा सहप्रभारी संजीव कटवाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख के शाहपुर स्थित चंबी में 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में चंबा और कांगड़ा के 35 हजार पन्ना प्रमुख हिस्सा लेंगे। इसमें अकेले चंबा जिले से ही दस हजार पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में भाग लेंगे। पन्ना प्रमुखों के कार्यक्रम में भाग लेने और आने-जाने का प्रबंध मंडलों की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति निगम के उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री जय सिंह, भाजपा जिला सचिव एवं चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश शर्मा, डलहौजी मंडल के महामंत्री देसराज बसंत, महिला भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धन्नो देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंबा विनोद कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed