फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले के आठ अस्पतालों में बनाए जाएंगे आयुष्मान भारत कार्ड

जिले के आठ अस्पतालों में बनाए जाएंगे आयुष्मान भारत कार्ड

Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के आठ अस्पतालों में बनाए जाएंगे आयुष्मान भारत कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) और हिमाचल प्रदेश सरकार की शुरू की गई हिमाचल हेल्थ केयर योजना (हिम केयर) के तहत चंबा जिले में भी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकमल ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत अब तक जिले में करीब 17031 कार्ड बन चुके हैं। इनमें से 11555 कार्ड लोकमित्र केंद्रों के जरिये प्रिंट करके लाभार्थियों को दिए गए जबकि 5476 कार्ड अस्पतालों में बनाए गए हैं। राज्य सरकार की शुरू की गई हिम केयर योजना के तहत भी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। लोक मित्र केंद्र के जिला समन्वयक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में मौजूद 305 लोकमित्र केंद्रों पर कार्ड हासिल करने की सुविधा है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह चिन्हित आठ अस्पतालों के अलावा नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते बताया कि वर्तमान में चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा जिला आयुर्वेद अस्पताल, डलहौजी, सलूणी, चुवाड़ी, तीसा, पांगी और भरमौर अस्पतालों में आयुष्मान भारत और हिम केयर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में संचालित लोकमित्र केंद्रों के जरिये भी लोग इसकी सुविधा ले सकते हैं। पहले से चल रही हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम और मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना को इकट्ठा करके अब राज्य सरकार ने हिमाचल हेल्थ केयर योजना यानी हिम केयर को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत बनाए गए 7847 कार्डों की वैधता दिसंबर 2019 तक है। इन कार्डों के जरिये भी लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई हिम केयर योजना के तहत एक परिवार के अधिकतम 5 सदस्य को एक वर्ष में 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। अगर एक परिवार में 5 से अधिक सदस्य होंगे तो शेष सदस्यों को अलग से पंजीकृत किया जाएगा। योजना के तहत इंडोर रोगी विभाग और डे केयर में निशुल्क इलाज की सुविधा निर्धारित पैकेज पर अस्पताल द्वारा प्रदान की जाएगी। योजना के तहत गरीबी की रेखा से नीचे वालों के लिए प्रीमियम दर शून्य रहेगी। जबकि एकल नारी, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग, 70 साल की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मिड डे मील कार्यकर्ता, अंशकालिक कार्यकर्ता, अनुबंध कर्मचारी और दिहाड़ीदारों (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम) के लिए प्रीमियम की राशि 365 रुपए प्रति वर्ष रहेगी। जो लाभार्थी पहली दो श्रेणी में कवर नहीं होंगे या सरकारी कर्मचारी एवं उनकी आश्रित नहीं हैं, उनके लिए प्रीमियम की राशि प्रतिवर्ष के लिए 1000 रुपए तय की गई है। पॉलिसी अवधि समाप्त होने से 15 दिन पहले लाभार्थी को नवीनीकरण करवाने के लिए पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज और लिंक भेजा जाएगा। योजना के तहत लोक मित्र केंद्र नामांकन करने और निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से 50 रुपए प्रति परिवार लेगा और अनुमोदन का संदेश मिलने के बाद लाभार्थी को कार्ड प्रिंट करके उपलब्ध करवाएगा। नामांकन और नवीनीकरण की प्रक्रिया वर्ष में केवल 3 महीने यानी जनवरी से मार्च माह तक ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed