फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब नगर परिषद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

अब नगर परिषद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
अब नगर परिषद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को वातावरण प्रदूषित करने को लेकर नोटिस जारी किया है। इसके माध्यम से बोर्ड ने नगर परिषद को खुले में कूड़ा फेंकने को आगाह किया है और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसा करने पर नप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर परिषद की इस कारगुजारी के बारे में प्रदेश सरकार को भी अवगत करवा दिया गया है। अब सरकार भी वातावरण को प्रदूषित करने के मामले में कार्रवाई कर सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नप के कार्यकारी अधिकारी को यह नोटिस भेजा है।

जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थी कि नगर परिषद शहर का कूड़ा कर्कट खुले में फेंक रही है। कई स्थानों पर कूड़े को जलाया जा रहा है। खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि कूड़ा कर्कट खुले में न फेंके। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से खुले में कूड़ा फेंकने वाली गाड़ियों को भी मौके पर पकड़ा गया। जो रावी नदी में कूड़ा फेंक रही थी। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान भी काटे गए। बोर्ड का मानना है कि नगर परिषद की इस कारगुजारी से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है और यह लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। नगर परिषद कूड़ा निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र नहीं बना पा रही है। इसके कारण शहर का कूड़ा खुले में ठिकाने लगाया जा रहा है। यह वातावरण की दृष्टि से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप को खुले में कूड़ा फेंकना करना होगा बंद : प्रवीन धीमान
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रवीन धीमान ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने को लेकर नप को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी नप ने खुले में कूड़ा फेंकना बंद न किया तो नप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed