{"_id":"5be5bee5bdec22174c7df561","slug":"51541783269-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज परेशान
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने आने वाले मरीज ट्रैफिक पुलिस के खौफ से परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाये पहले से परेशान मरीजों के वाहनों के चालान काट कर रही है। जब कोई मरीज ट्रैफिक कर्मी से चालान नहीं काटने की गुजारिश करता है तो पुलिस कर्मी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे उल्टा डराते धमकाते हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज करवाने से पहले बाइकों को बालू या पक्का टाला में लगाकर आओ। अन्यथा उनका चालान काट दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले मरीज और तीमारदार काफी परेशान हैं। प्रदेश में ऐसा कोई मेडिकल कॉलेज नहीं होगा, जहां पर मरीजों की गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा न हो। सिर्फ चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। पुलिस रोजाना दर्जनों नो पार्किंग के चालान अस्पताल के बाहर काट रही है। जबकि शहर में दुकानदार वाहनों को दिन भर खड़ा रखते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के बाहर किसी भी मरीज की गाड़ी का नाजायज चालान नहीं कटेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विशेष दिशानिर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन