{"_id":"5ab28d444f1c1bb0758b6a1a","slug":"51521651012-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई चंबा के खिलाड़ी कुलदीप शॉटपुट में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई चंबा के खिलाड़ी कुलदीप शॉटपुट में अव्वल
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में आईटीआई चंबा की टीम ने बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ की टीम को मात दी। आईटीआई चंबा की टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ और मिलेनियम आईटीआई सरू के बीच में खेला गया।
इसमें बट्ट आईटीआई की टीम ने मिलेनियम आईटीआई सरू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईटीआई चंबा बनाम बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के बीच में वीरवार को खेला जाएगा। वहीं, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा के खिलाड़ी कुलदीप और भूपेंद्र ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जबकि, जीवन लक्ष्य आईटीआई राजपुरा के खिलाड़ी मान सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में बट्ट आईटीआई खुशनगरी के हेमराज ने पहला, आईटीआई चंबा के कुलदीप ने दूसरा और बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के खिलाड़ी बोधराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के हौसलों के आगे मूसलाधार बारिश भी बाधा नहीं डाल सकी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल, जैवलिन थ्रो और डिस्क्स थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीआई चंबा का स्टाफ मौजूद रहा।