{"_id":"5a8da1774f1c1bbb218b458f","slug":"51519231351-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने रोका न्यांग्रा- होली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने रोका न्यांग्रा- होली मार्ग
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। घडोग गांव के बाशिंदों ने बुधवार को होली-न्याग्रां मार्ग पर जीएमआर कंपनी प्रबंधन की गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन प्रभावित ग्रामीणों की जमीन के नुकसान की भरपाई नहीं की है। पूरे मामले को लेकर ग्रामीण बुधवार देर शाम तक सड़क पर डटे रहे और कंपनी के वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले कंपनी कार्य के दौरान उनके खेतों में भारी भरकम मलबा गिर गया था। इसके चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके साथ ही ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि खराब हो गई। इस दौरान कंपनी ने स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सात दिनों के भीतर उचित मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया था। मगर दो सप्ताह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद कंपनी ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को होली-न्याग्रां मार्ग पर कंपनी के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके चलते एडिट-1 और 2 सहित डैम साइट में कंपनी का कार्य प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक कंपनी प्रबंधन उन्हें उचित मुआवजा प्रदान नहीं करता है, तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कंपनी की लापरवाही की वजह से उनकी जमीनों को नुकसान पहुंचा है।
जल्द ही प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा : जीएम
जीएमआर के जीएम राजीव शर्मा का कहना है कि जल्द ही मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। इस बारे कंपनी हरसंभव प्रयास कर रही है।