{"_id":"5a8c51e04f1c1b641f8b6c7f","slug":"51519145440-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां से पुराने बस स्टैंड तक चलाई जाए मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां से पुराने बस स्टैंड तक चलाई जाए मिनी बसें
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। वाईके पुरी, पीके शेखरी, जेसी मांडला, हरीश बिजलवान और सुरेंद्र ने बताया कि करियां से पुराने बस स्टैंड तक मिनी बसों को चलाया जाए। ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को राहत मिल सके। इसके अलावा शहर के साथ लगते सभी लोकल रूटों पर मुद्रिका बस चलाई जाए। इससे लोगों को कम किराये पर बस सेवा उपलब्ध होगी। इसके अलावा लोगों ने शहर में शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या का स्थायी हल खोजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पक्का टाला मोहल्ला किसी भी समय भूस्खलन की जद में आ सकता है। इसके लिए मोहल्ले के साथ लगती पहाड़ी में रिटेनिंग वॉल या सीमेंट स्प्रे होना जरूरी है। अभी तक पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा पक्का टाला मोहल्ला में नाली की व्यवस्था को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे में आने वाले सभी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने रंग महल में सिटी सांस्कृति केंद्र खोलने की मांग रखी। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।