फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर का कूड़ा फैंकने जा रही नप की गाड़ी को ग्रामीणों ने सड़क पर रोका

शहर का कूड़ा फैंकने जा रही नप की गाड़ी को ग्रामीणों ने सड़क पर रोका

Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शहर का कूड़ा फैंकने जा रही नप की गाड़ी को ग्रामीणों ने सड़क पर रोका
demo pic - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरोल (चंबा)। शहर के साथ लगती हरिपुर पंचायत के गांव सिद्धपुरा में शहर के कूड़ा-कर्कट को फेंकने के लिए पहुंची नप चंबा की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोक लिया। इस मौके पर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि नप चंबा की गाड़ी पहले भी कई मर्तबा गांव में कूड़ा कर्कट फेंका गया है। इस कारण गांव में कभी भी भयानक बीमारी पनप सकती है। वहीं, नप चंबा की अध्यक्ष और अन्य पार्षदों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाया कि कूड़ा-कर्कट गांव में मात्र दो माह तक ही फेंका जा रहा है। इसके अलावा जिस स्थान पर कूड़ा-कर्कट फेंका जा रहा है उस जगह की बाकायदा मंजूरी ली गई है। साथ ही कूड़ा-कर्कट से बदबू न फैले इसके लिए भी उपाय किए जा रहे हैं। नप अध्यक्ष की बात के बावजूद भी ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। दोपहर बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण किसी तरह से शांत हुए।
स्थानीय निवासी सतीश कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, लवलीन कुमार, योगेश कुमार, नरेश कुमार, विमला देवी, कमला देवी, मस्तो देवी, वीना देवी, संजू कुमार, रोशन, लाल, राजकुमार, योगराज और पवन कुमार ने बताया कि पहले नगर परिषद की गाड़ी वाया परेल होकर यहां कूड़ा फेंकने आती थी। मगर अब भरेल पुल गिर गया है। ऐसे में गाड़ी वाया सरोल होकर सिद्धपुरा में कूड़ा फेंकने आ रही है। बुधवार को परेल पुल के समीप शहर का कूड़ा फेंकने जा रही गाड़ी को सिद्धपुरा गांव में रोककर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने यहां कूड़ा फेंकने का विरोध जताया। साथ ही कहा है कि अगर दोबारा यहां नगर परिषद चंबा की गाड़ी कूड़ा फेंकने आती है तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी नगर परिषद चंबा और जिला प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध के बावजूद यहां पिछले कुछ महीनों से लगातार नगर परिषद की गाड़ी यहां कूड़ा फेंकने रही है। इससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कूड़े की आड़ में मरे हुए पशु भी फेंके जा रहे हैं। इसे यहां महामारी फैलने का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह जल्द ही इस बारे में जिलाधीश चंबा को भी ज्ञापन सौंप कर गांव में कूड़ा न फेंकने की मांग करेंगे। पंचायत प्रधान गुरदेव सिंह का कहना है कि अगर ग्रामीण नहीं चाहते है कि गांव में कूडा-कर्कट फेंकने जाए।
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद चंबा अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि यहां कूड़ा फेंकने को लेकर एग्रीमेंट हुआ है। उन्होंने बताया कि परेल पुल के समीप पिछले चार माह से वे कूड़ा फेंकने रहे हैं। यहां कूड़ा फेंकने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप चंबा ने कूड़ा-कर्कट फेंकने की ली है अनुमति : सुदेश मोख्टा
डीसी चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि नप चंबा ने सिद्धपुरा में सरकारी जमीन पर कूड़ा-कर्कट फेंका जा रहा है। इसके लिए नप चंबा ने अनुमति ली है। इसके अलावा समय-समय पर प्रशासनिक टीम वहां पर जाकर इस बात का जायजा लेती है कि नप चंबा के फेंके जा रहे कूड़े-कर्कट से बदबू को रोकने संबंधित उपाय किए जा रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जिले को स्वच्छ और साफ रखने के लिए लोगों को भी नप चंबा का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed