{"_id":"5a0857c44f1c1b7a548bc695","slug":"51510496196-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन चंबा में एटीएम मशीनों में लटके रहते हैं ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन चंबा में एटीएम मशीनों में लटके रहते हैं ताले
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेचंबा। जिला मुख्यालय चबां में रविवार के दिन शहर और आसपास लगे सभी एटीएम पर ताले लटके रहते हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को पैसे निकालने में काफी परेशानी होती है। छुट्टी वाले दिन लोगों को पैसे निकालने का एक मात्र जरिया एटीएम होता है। ऐसे में एटीएम पर ताला लटका होने से लोगों को पैसे निकालने में काफी दिक्कत महसूस होती है।
स्थानीय निवासी चैन सिंह, अमर चंद, जय सिंह, शम्मी कुमार, राज कुमार, अजय, महिंद्र सिंह, चंद राम और राकेश कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में छुट्टी वाले दिन एटीएम में भी ताला लटका रहता है। वर्किंग दिनों में लोग बैंक से भी पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन छुट्टी वाले दिन में लोग एटीएम से ही पैसे निकालते हैं। लेकिन छुट्टी के दिन एटीएम की सुविधा नहीं मिल पाती। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को होती है। तीमारदार जब दवाई को लेकर पैसे निकालने के लिए एटीएम में जाते हैं। तो वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। कई मर्तबा तीमारदारों को अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़ते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन से मांग उठाई है कि छुट्टी वाले दिन सभी बैंकों के एटीएम खुले रखे जाएं, ताकि लोगों को आपातकालीन स्थिति में पैसे निकालने में कोई परेशानी न हो।