{"_id":"5a06f3804f1c1b9e678bae1e","slug":"51510404992-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने व्यक्ति को किया लहुलूहान, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने व्यक्ति को किया लहुलूहान, अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bear
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। घरोणी गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। घटना उस समय की जब शख्स आटा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में है। घायल शख्स का उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान दिनो पुत्र कंठ निवासी गांव घरोणी डाकघर बाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनो शनिवार सुबह अगाहर से आटा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान डांडी के पास जंगल में एक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। भालू ने उसकी बाजू को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर भालू वहां से भाग गया। साथ ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घायल व्यक्ति को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि भालू के हमले में घायल हुए व्यक्ति की हालत में काफी सुधार है। इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। भालू के इस हमले से क्षेत्र के लोग खौफजदा है। राजेश कुमार, मनोज कुमार, चैन सिंह, योग राज, कमल कुमार, मान सिंह, टेक चंद, राम प्रसाद, रवि कुमार, हंसराज, सूरज और अरविंद ने बताया कि जुम्हार क्षेत्र में दिन प्रतिदिन भालू के हमले बढ़ते जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद भालुओं ने निचले क्षेत्रों की ओर रूख किया है। इस वजह से रिहायशी इलाकों में भालुओं के हमलों में इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है।