{"_id":"5727784f4f1c1b63705cd81d","slug":"5000-fine-to-bus-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना परमिट चल रही बस के मालिक को ठोका पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट चल रही बस के मालिक को ठोका पांच हजार जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 02 May 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-चकलू मार्ग पर बिना परमिट के दौड़ रही बस के मालिक पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ चंबा ने पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका है। इस रूट पर चलने वाली बस बुकिंग होने के कारण अन्य स्थान पर गई हुई थी।
विज्ञापन
बस मालिक ने अपनी मनमर्जी करते हुए इस रूट पर बिना परमिट की बस शुरू कर दी। जिसकी बस मालिक के पास कोई भी अनुमति नहीं थी। बिना परमिट की चल रही बस की सूचना मिलने पर परिवहन अधिकारी ने मौके पर जाकर बस को पकड़ा। साथ ही बस के सारे कागजातों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि बस बिना परमिट के ही इस रूट पर चलाई जा रही है। इस रूट पर चलने के लिए अन्य बस को परमिट दिया गया है। लेकिन बस मालिक द्वारा मनमर्जी करके परमिट वाली बस की जगह किसी और बस को चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
बस मालिक की इस मनमर्जी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवहन अधिकारी ने बिना परमिट वाली बस को बांड कर लिया। जिसके बाद बस मालिक द्वारा पांच हजार रुपये जुर्माना भरने के उपरांत बस को छोड़ा गया। उधर, आरटीओ चंबा कृष्णा नेेगी ने बताया कि चंबा-चकलू मार्ग पर बिना परमिट के चल रही बस को बांड किया गया था। साथ ही बस मालिक को पांच हजार जुर्माना भी ठोका गया।
विज्ञापन