फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   50 people spent the whole night in taxis in Bhaderwah

भद्रवाह में 50 लोगों ने गाड़ियों में काटी सारी रात

Thu, 23 Jun 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
50 people spent the whole night in taxis in Bhaderwah
सलूणी (चंबा)। पांगी से वाया जेएंडके होकर पांच टैक्सियों में चंबा आ रहे 50 लोगों को भद्रवाह में गाड़ियों के अंदर ही रात काटनी पड़ी। जिले में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क बंद हो रही थी। बुधवार देरशाम जब वे भद्रवाह पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि खुंडी मराल से आगे रास्ता बंद है तो उन्हें वहीं रुकना पड़ा। वीरवार सुबह तक जब सड़क बहाल नहीं हुई तो वे उधमपुर से वाया खैरी होते हुए चंबा के लिए रवाना हुए। इस रास्ते से जाने पर उन्हें 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग वाया साच पास बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है। इसके चलते पांगी वासी चंबा आने जाने के लिए वाया जेएंडके होकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंगेरा से खुंडी मराल सड़क के 11 किलोमीटर हिस्से पर जगह-जगह भूस्खलन से यहां वाहनों की आवाजाही वीरवार 4:30 बजे तक बंद रही। लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि सड़क बहाल करने के लिए दो जेसीबी और विभाग की लेबर लगाई गई थी। कहा कि दोपहर बाद 4:30 बजे तक सड़क को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed