{"_id":"61f2dfc72e3ed2445c4408ba","slug":"50-people-corona-infected-60-beat-the-infection-chamba-news-sml397833233","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 50 निकले कोरोना संक्रमित, 60 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 50 निकले कोरोना संक्रमित, 60 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा जिले में वीरवार को 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 60 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में 267 सक्रिय मरीज बचे हैं। वीरवार को जिले में स्वास्थ्य टीमों ने 700 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए।
जांच करने पर पचास लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। ये लोग चंबा शहर के अलावा मंजीर, बनीखेत, भरमौर, करियां, सलूणी, किहार, चुवाड़ी, देवीदेहरा, गरनोटा और ककीरा सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में जितने भी लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं। वे गंभीर रूप से बीमार नहीं है। इसके चलते उन्हें होम आइसालेट किया गया है। मात्र कुछ मरीजों को ही डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया है। गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अन्य मरीजों को होम आइसोलेट के जरिए इलाज दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने का परहेज करें। जिले के लिए राहत की बात है कि अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमित एक भी मरीज नहीं है।