{"_id":"6633cafc97af7d256707309d","slug":"5-teams-will-be-selected-for-inter-district-senior-category-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123961-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के लिए 5 को चुनी जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के लिए 5 को चुनी जाएगी टीम
Thu, 02 May 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरजिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार पांच मई को सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा।
यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल करवाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट टीम के लिए जिला मुख्यालय चंबा के अलावा अन्य स्थानों से खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह करते हुए कहा ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। संवाद
--