फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   47 road blocked due to heavy rain in chamba

बिगडेल मौसम बढ़ाने लगा लोगों की दुश्वारियां

Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
47 road blocked due to heavy rain in chamba
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश ने लोगों मुश्किलें बढ़ा दी है। हालत यह है कि नेशनल हाईवे समेत जिले की 47 सड़कें बाधित रहीं। इस वजह से दिन भर लोग घंटों सड़कों में ही फंसने को मजबूर रहे। चंबा-पठानकोट हाईवे सहित ज्यादातर सड़कें बारिश और भूस्खलन की वजह से दलदल हो गईं है जबकि कई सड़कों के डंगे ढहने से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार सुबह करीब तीन बजे भरमौर-पठानकोट हाईवे एक बार फिर केरू पहाड़ के पास भारी भरकम ल्हासा और चटटानें गिरने से बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने सुबह चार बजे तक हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया। वहीं, एनएच पर गिरे मलबे और चट्टानों को हटाकर मार्ग सुबह पांच बजे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

सलूणी के तहत बाथरी-सुंड़ला मार्ग घड़ार नाला के पास, मांगल- रंडोह मार्ग सहित दस सड़कें बाधित रहीं। आलम, ये था कि कई मार्गों पर मिट्टी और पत्थरों के आने से सड़कें पूरी तरह से ढक गईं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई तो वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि मंडल तीसा के तहत चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास, मंगली, गोईला, सतियास, बैरागढ़ सहित 22 मार्ग भारी भूस्खलन के कारण ठप रहे। लोनिवि मंडल चंबा के तहत चंबा-खज्जियार मार्ग, परेल-कोल्हड़ी, जांघी-लिल्ह, साहो-कुरैणाधार सहित 15 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोनिवि तीसा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मूसलाधार बारिश से चंबा-तीसा मार्ग सहित 22 सड़कों पर बार-बार भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही थमी थी। ज्यादातर सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed