फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   45 thousand fine imposed for cutting three trees

तीन पेड़ काटने पर लगाया 45 हजार जुर्माना

Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
45 thousand fine imposed for cutting three trees
वन बीट टिकरी में काटे गए पेड़। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। वन परिक्षेत्र टिकरी के जजोट जंगल में तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के मामले में विभाग की टीम ने वनकाटु को 45 हजार का जुर्माना लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद विभाग ने तत्परता से काम किया। विभाग ने वनकाटु के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट वन परिक्षेत्र अधिकारी टिकरी जगजीत चावला को भेज दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों जजोट जंगल में पियाक प्रजाति के तीन पेड़ों को काटकर बालन के रूप में प्रयोग की जा रही लकड़ी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने वन खंड अधिकारी जसौर कुलदीप कुमार की अगुवाई में वन रक्षक नागपाल और नेकराज सहित वन कर्मी फिरोजदीन को मौके पर भेजकर वास्तु स्थिति का जायजा लेने के निर्देश जारी किए। शनिवार को जजोट जंगल पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच आरंभ की।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि केवल कृष्ण नामक व्यक्ति ने बालन के लिए इन पेड़ों को काटा है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पर्चा काट कर वनकाटु पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed