फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   45 roads including NH and 137 transformers closed, 14 drinking water schemes stalled

एनएच सहित 45 सड़कें और 137 ट्रांसफार्मर बंद, 14 पेयजल योजनाएं ठप

Wed, 12 Jan 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
45 roads including NH and 137 transformers closed, 14 drinking water schemes stalled
चंबा। मौसम खुलने के बाद भी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से उत्पन्न हुए हालात सामान्य नहीं हो पाएं हैं। भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 45 सड़कों पर यातायात व्यवस्था बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोगों को अपने काम पर पहुंचने के लिए सुबह तड़के ही बर्फ में पैदल घर से निकलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, जिले में 137 ट्रांसफार्मर बंद होने से अब लोगों के मोबाइल फोन और बिजली के उपकरण बंद पड़े हुए हैं। लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार शाम सात बजे भरमौर-पठानकोट एनएच मैहला में भारी भूस्खलन के कारण बंद पड़ गया, जिसे 19 घंटों बाद बुधवार दोपहर दो बजे एनएच प्रबंधन की मशीनरी और लेबर ने यातायात के लिए बहाल किया। इसके अलावा खड़ामुख से आगे एनएच पर बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगी हुई है।
विज्ञापन

लोनिवि मंडल पांगी में 33, भरमौर में 7, सलूणी-चंबा में 2-2 और डलहौजी में एक मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। जिले में बर्फबारी से बिजली के तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से दर्जनों गांव बीते कई दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बुधवार को 137 ट्रांसफार्मर बंद रहे। इनमें सबसे अधिक विद्युत मंडल चंबा के 127, डलहौजी के 9 और पांगी में एक ट्रांसफार्मर बंद रहने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसरा रहा। जिले में 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकानों को आंशिक नुकसान, गोशालाएं ध्वस्त
मौसम साफ होने के बाद उपमंडल भटियात स्थित मिडल स्कूल धमेला की दीवारों में दरारें आ गईं। वहीं, रसोईघर को भी क्षति पहुंची है। उपमंडल चंबा के तहत खदल मुहाल निवासी बीर पुत्र दास के कच्चे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा। नंदलेरा निवासी कर्म चंद पुत्र परगा और निहुंई निवासी हंसराज पुत्र धन्नो की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

वहीं, उपमंडल सलूणी स्थित भगोता निवासी साहणू राम पुत्र बलदेव और टिपरा निवासी मसूमा पत्नी अकलदीन की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मौसम खुलने के साथ ही अब बंद सड़कों, बिजली लाइनों और प्रभावित पेयजल लाइनों को सुचारु करने का कार्य युद्घस्तर पर आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed