फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खस्ताहालत बसों पर सफर कर रहे चंबा हजारों यात्री

खस्ताहालत बसों पर सफर कर रहे चंबा हजारों यात्री

Fri, 25 Jan 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहालत बसों पर सफर कर रहे चंबा हजारों यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा से लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ रही सरकारी बसों की हालत खस्ता हो गई है। हालात ऐसे है कि यह गाड़ियां बीच सफर में ही खराब हो जाती हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में चंबा डिपो में इस समय नौ बसों की हालत बेहद खस्ता है। मगर अभी तक नई बसें चंबा डिपो को नहीं मिल पाई हैं। ऐसा पिछले एक साल से चल रहा है। नई बसें चंबा को नहीं मिली हो। हालांकि निगम कार्यालय चंबा की ओर से इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें नौ बसों की डिमांड भेजी गई है। बावजूद इसके अभी तक चंबा के बेड़े में नई बसें शामिल नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार नौ बसें 10 से 11 साल पुरानी हो चुकी है। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा प्रपोजल भेजें जा चुके है। बावजूद इसके नई बसें चंबा को नहीं मिली हैं। खस्ताहालत गाड़ियों में लंबी दूरी के रूटों की अधिकतर बसें शामिल है। नई बसों को लेकर निगम के अधिकारी पिछले छह महीनों से पत्राचार कर रहे हैं। मगर अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है।
इन रूटों पर दौड़ रही खटारा बसें
चंबा डिपो से रोजाना दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, मंडी और शिमला समेत अन्य लंबी दूरी के बस रूट है। मगर इन बसों में निगम को खस्ताहालत गाड़ियां दौड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
आरएम चंबा सुभाष का कहना है कि बसों की डिमांड के बारे में उच्चाधिकारियों को प्रपोजल भेजी गई है। उन्होंने माना कि नौ बसें काफी पुरानी हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द नई गाड़ियां चंबा डिपो को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed