{"_id":"5be71052bdec226944240ec9","slug":"41541869650-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरल पंचायत के लुुहानी में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरल पंचायत के लुुहानी में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल के लुहानी गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की ग्रामीणों ने मांग की है। लोगों ने बताया कि यहां पांच किमी के दायरे में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इसके कारण लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए छह किमी दूर सलूणी जाना पड़ता है। ऐसे में अगर लुहानी में स्वास्थ्य केंद्र खुलता है तो सलूणी, खरल और सूरी पंचायतों में रहने वाली तीन हजार से ज्यादा की आबादी को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्राम पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण रवि कुमार, पंछी राम, अछर सिंह, हिमिया राम, कंवर सिंह, हरी कृष्ण, प्रहलाद भक्त, रमेश कुमार और सुभाष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र खोलने के मुद्दे को जनमंच में भी उठाया गया था। मगर अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए गंभीर ही नहीं है। इसकी वजह से लोगों को बीमारी का उपचार करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त पंचायत में जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। सीएमओ चंबा डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए जल्द ही विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन