फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सैलानियों से गुलजार खज्जियार

सैलानियों से गुलजार खज्जियार

Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों से गुलजार खज्जियार

खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गया है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक वादियों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से होटल व्यवसायियों समेत स्थानीय लोगों का धंधा भी चमक उठा है। स्थानीय लोगों का ज्यादातर रोजगार पर्यटन कारोबार पर ही टिका है। ऐसे में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से उनके रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है। होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। खज्जियार में रोजाना गुजरात, पंजाब, दिल्ली और प्रदेश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


सर्दियों में बारिश होने पर खज्जियार में पर्यटकों की संख्या में कमी आ जाती है। मगर इन दिनों आसमान में धूप खिल रही है। इसकी वजह से खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। खज्जियार झील मैदान पर्यटकों से भर रहता है। हर कोई पर्यटकों की भीड़ होने से खुश दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर खज्जियार में पर्यटकों की संख्या भी कम हो जाएगी। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। ताकि उनके कारोबार में ओर बढ़ोतरी हो सके। सर्दियों में उनका कारोबार मंदा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed