फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रावाधार में बर्फबारी और धुंध में भटके तीन युवक फंसे

रावाधार में बर्फबारी और धुंध में भटके तीन युवक फंसे

Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रावाधार में बर्फबारी और धुंध में भटके तीन युवक फंसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों में होने वाली बर्फबारी के चलते रावाधार में तीन युवक फंस गए हैं। चारों तरफ अधिक धुंध और कड़ाके की ठंड के कारण युवक रास्ता भटक गए हैं। युवकों ने मोबाइल के माध्यम से परिजनों को उनके फंसे होने की सूचना दी है। इसके बाद प्रशासन ने बचाव दल का गठन कर रवाना कर दिया है। यह टीम रविवार को रात तक मौके पर पहुंच जाएगी।


जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सियूर के अधीन आने वाली रावाधार में तीन युवक अनिल कुमार पुत्र दिलबर राम गांव धुंआ, लेखराज पुत्र पुरुषोत्तम चंद गांव धुंआ, काका राम पुत्र अमली राम गांव जवैड़ गए थे। माना जा रहा है कि युवा रावाधार सें जड़ी-बूटियां लाने गए थे। इस दौरान वीरवार को कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी के बाद चारों तरफ धुंध छा गई। इस वजह से युवा रास्ता भटक गए। देर रात एक युवक के मोबाइल में सिग्नल आने पर उसने परिजनों को रावाधार में फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को प्रभावितों के परिजनों ने एडीएम भरमौर पृथीपाल के पास पहुंचकर इस बारे में बताया। इसके साथ ही उनके बच्चों को सुरक्षित रावाधार से निकालने की गुहार लगाई। इसको देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू टीम, पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों का दल दोपहर बाद रावाधार के लिए रवाना किया। यह दल रावाधार को जाने वाले मार्ग पर एक रात का ठहराव करने के लिए रविवार को पहुंचेगा। इसके बाद ही युवाओं की शुरू की जाएगी। एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि रावाधार में तीन युवकों के फंसे होने के बारे में सूचना मिली है। बहरहाल, रेस्क्यू टीम, पुलिस और ग्रामीणों के एक दल को युवकों को निकालने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed