{"_id":"5babbed7867a557f5878996e","slug":"41537982167-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाईयों के स्टोर में पानी घुसने से 300 पेटियां भीगी, दवाईयां सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाईयों के स्टोर में पानी घुसने से 300 पेटियां भीगी, दवाईयां सुरक्षित
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल स्टोर में रखीं 18 लाख की दवाइयां खराब होने से बची
किलाड़ सिविल अस्पताल के स्टोर में पानी घुसने से 300 पेटियां भीगी, दवाइयां सुरक्षित स्टोर की खस्ताहालत की वजह से घुसा बारिश का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सिविल अस्पताल किलाड़ के दवाई भंडारण में बारिश का पानी घुसने से दवाइयों से भरी 300 पेटियां भीग गई है। गनीमत रही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने समय रहते पेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अन्यथा स्टोर में रखी सारी दवाइयां बर्बाद हो सकती थी। स्टोर में पानी घुसने का मुख्य कारण भवन की खस्ताहालत बताया जा रहा है। भवन की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश होने पर दीवारों ओर छत से पानी टपकने लगता है। दो दिन पहले भारी बारिश होने के चलते रात के समय दवाइयों के स्टोर में पानी भर गया। स्टोर में करीब 12 लाख रुपये की दवाइयां रखी हुई थी। जो बर्बाद होने से बाल-बाल बची। दवाइयों की पेटियां पानी में भीगी। जबकि समय रहते उन्हें हटाने से दवाइयों तक पानी नहीं पहुंचा है। इसको देखते हुए भंडारण स्थल की मरम्मत करवाने की जरूरत है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा घटित न हो। अगर सर्दियों में दवाइयां भीग कर खराब होती हैं। किलाड़ अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों सहित जांच करवाने आने वाले लोगों का उपचार राम भरोसे हो जाएगा। क्योंकि बिना दवाई मरीज का उपचार संभव नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के खस्ताहाल भवन की रिपेयर को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पैदा ना हो। सिविल अस्पताल के कार्यकारी बीएमओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से दवाइयों के स्टोर में पानी घुसा था। ड्ढसे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकाल दिया। इससे दवाइयों पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है। भवन की खस्ताहाल को रिपेयर करवाने केे लिए विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।