{"_id":"5b7af8d142c792464429e217","slug":"41534785745-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा से पहले ददमा से पट्टी ट्रैफिक जाम, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा से पहले ददमा से पट्टी ट्रैफिक जाम, श्रद्धालु परेशान
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
manimahesh
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा से पूर्व ही ददमा से पट्टी मार्ग पर वाहनों की बढ़ती संख्या से लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। इस वजह से श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मणिमहेश यात्रा से पूर्व ही भरमौर प्रशासन लूूूणा से लेकर हड़सर तक किसी भी प्रकार की गृह निर्माण की सामग्री ले जाने और मार्ग के किनारों पर गृह निर्माण की सामग्री रखने पर प्रतिबंध लगा देता है। बावजूद इसके इस वर्ष जहां पवित्र मणिमहेश यात्रा को महज 12 दिन शेष रह गए हैं। भरमौर प्रशासन ने इस बारे में कोई आदेश अभी तक जारी नहीं किए हैं। इस कारण मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अभी से ही जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के प्रशासनिक तौर पर आरंभ होने से पूर्व ही सैकड़ों की संख्या में बाहरी राज्यों के शिव भक्तों का यात्रा पर आना आरंभ हो जाता है। इस बार 2 सितंबर से आरंभ हो रही मणिमहेश यात्रा पर अभी से ही वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। चंबा-भरमौर उच्च राष्ट्रीय मार्ग पर ददमा से लेकर पट्टी के बीच में वाहनों की बढ़ती संख्या से जगह-जगह पर जाम लगना आरंभ हो गया है। दूसरी और मणिमहेश यात्रा के नजदीक आते ही भरमौर प्रशासन ने हर वर्ष लूणा से लेकर हड़सर तक किसी प्रकार की गृह निर्माण संबंधी सामग्री रखने और ले जाने पर पाबंदी लगा देता है। इसका मुख्य मकसद बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने पर किसी प्रकार की परेशानियां न होना रहता है। भरमौर प्रशासन ने केवल मणिमहेश यात्रा के दौरान ही यह कदम उठाया जाता है।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह है कि इस बार अभी तक स्थानीय प्रशासन ने ऐसा प्रतिबंध नहीं लगाया है। मणिमहेश यात्रा पर जो श्रद्धालु आता है वह चौरासी परिसर में मंदिरों में माथा टेकने के लिए जाता है। ऐसे में ददमा से लेकर पट्टी तक रास्ते में जाम लगा रहता है। बढ़ती वाहनों की संख्या से श्रद्धालुओं को भरमौर में लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने समय रहते अगर कोई कदम नहीं उठाया तो श्रद्धालुओं के लिए जाम की समस्या से और जूझना पड़ेगा। वहीं, बीते तीन सालों से चंबा-भरमौर मार्ग उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधीन आने से इसके देख-रेख का जिम्मा एनएच प्रबंधन का है। जबकि, पट्टी से लेकर हड़सर मार्ग की देखरेख लोनिवि मंडल भरमौर के अधीन आता है।
विज्ञापन
एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि 25 अगस्त तक इस बारे में भरमौर प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से प्रशासनिक आधार पर मणिमहेश यात्रा आरंभ होगी। बहरहाल, इस प्रकार की व्यवस्था करने से श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।
एनएच चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारों पर गृह निर्माण सामग्री रखता है तो उनके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।