{"_id":"5b61b3134f1c1b9b3e8b4883","slug":"41533129491-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी की चार पंचायतों के हजारों लोग बस सुविधा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी की चार पंचायतों के हजारों लोग बस सुविधा से महरूम
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
hrtc shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों के हजारों लोगों को आज भी बस सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। इसकी वजह से चार पंचायतों की दस हजार आबादी परेशान हैं। सरकार और प्रशासन से बार-बार मांग करने पर भी ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि चार पंचायतों के लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत डियुर, कंधवारा, पिछला डियुर और भडेला के लिए हलूरी से कंधवारा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बस योग्य सड़क का निर्माण हुआ है।
मगर इस मार्ग पर आज तक कोई बस सेवा नहीं चलाई गई है। सड़क निर्माण कार्य को पूरा हुए तीन वर्ष हो चुके हैं। मगर प्रशासन ने आज तक यहां बस चलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। ग्रामीण होशियार सिंह, टेक चंद, मनोज कुमार, सुरेंद्र, अजय कुमार, हरीश कुमार, सोभिया राम और नरैण सिंह ने बताया कि उपरोक्त पंचायतों के लोग बस सुविधा को तरस रहे हैं। मगर कोई भी उनकी पुकार नहीं सुन रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त मार्ग पर जल्द से जल्द बस सेवा शुरू की जाए। बस सेवा शुरू होना इसलिए भी जरूरी है। क्योंकि जो निजी वाहन उपरोक्त मार्ग पर चलते हैं वह लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
बस चलाने के लिए मांगा गया है रूट परमिट : सुभाष
आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बस चलाने के लिए रूट परमिट के लिए आवेदन किया गया है। जैसे ही रूट परमिट मिलता है। बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन