फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस - फोटो : self

चंबा। यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को चंबा में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह से लेकर मुख्य बाजार तक विरोध रैली भी निकाली। बाजार की मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। मगर पुलिस ने कार्यकर्ताओं ने पुतला छीन लिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक धरना दिया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला प्रशासन के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने के बाद यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। उपायुक्त के माध्यम से यूथ कांग्रेस ने ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरजीत भरमौरी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने अभी सौ दिन भी पूरे नहीं हुए है। मगर सरकार ने जनविरोधी फैसले लेना शुरू कर दिया है। रोजाना अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले हो रहे हैं। पूर्व सरकार के कार्यकाल में लिए गए जनहित के फैसलों को सरकार बदलने में लगी है। धारा 118 के साथ प्रदेश सरकार छेड़छाड़ कर रही है। जोकि बंद होनी चाहिए। इसके अलावा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो झूठे केस बनाए गए हैं। उन्हें खारिज किया जाए। प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में गुपचुप तरीके से विभिन्न कार्यों के टेंडर हो रहे हैं। इसको लेकर समाचार पत्रों में भी सूचना नहीं दी जा रही है। हाल ही में डाटा एंट्री ऑपरेटर रखने को लेकर टेंडर हुआ है। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मांग की कि मेडिकल कॉलेज में हुए टेंडर को रद्द किया जाए। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए। ताकि इसमें कोई धांधली न हो सके।


इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल भूषण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चंबा-कांगड़ा के प्रभारी अमित पठानिया, संसदीय क्षेत्र चंबा-कांगड़ा के महासचिव सुनाभ सिंह पठानिया, संसदीय क्षेत्र चंबा-कांगड़ा के महासचिव आरिफ मलिक, ब्लॉक युवा कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष कपिल भूषण, ब्लॉक युवा भरमौर के अध्यक्ष संजीव कुमार, चुराह युवा कांग्रेस सदस्य नारायण सिंह व जर्म सिंह, शहरी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरीक अली शाह, ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रविकांत भारद्वाज, ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव हरीश नरयाल राजपूत, सह सचिव ब्लॉक युवा कांग्रेस चंबा रमेश शर्मा, पंकज मल्होत्रा, युवा कांग्रेस जयुंता वार्ड के संयोजक, युवा कांग्रेस उटीप वार्ड विशाल बनवाल, पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस अनिल कुमार, चंबा-कांगड़ा के सोशल मीडिया प्रबंधक रमेश राव, ललित भूषण के अलावा योगेश राणा, अमर मेहरा, सुरिंद्र चौहान, अब्बास खान, गुलाम रसूल, भुवनेश कटोच और युवा कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed