फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी बनेगा सिविल अस्पताल : विपिन परमार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी बनेगा सिविल अस्पताल : विपिन परमार

Thu, 22 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी बनेगा सिविल अस्पताल : विपिन परमार
hospital - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी को जल्द ही सिविल अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। इससे लोगों को रात के समय भी यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। वहीं यहां बिस्तरों की संख्या 50 बिस्तरों की यह हो जाएगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सलूणी में आयोजित भाजपा की जनसभा में कही। इसका आयोजन लोनिवि के विश्राम गृह सलूणी में किया किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी को जल्द ही सिविल अस्पताल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चंबा जिला में कई रमणीय स्थल है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है। चंबा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। चंबा में प्रदेश सरकार ने अपने बजट में सीमेंट कारखाना खोलने का प्रावधान किया है। इससे जिले में बेरोजगारी खत्म होगी।

कारखाना शुरू करने के लिए सरकार औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं। जल्द ही चंबा में सीमेंट कारखाना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अंशुमन बीमा योजना शुरू की गई है।

इसके तहत भी लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा हर पंचायत में गौशाला बनाई जाएगी। इसमें लावारिस पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। मंदिरों के चढ़ावे का 15 प्रतिशत और शराब की आमदनी का एक प्रतिशत गौशाला की देखरेख में दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमओएस के 200 के पद भरे गए हैं। जल्द ही 200 पद फार्मासिस्ट के भरे जाएंगे। और 1983 पद पेरामेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री से सलूणी से तेलका के लिए सरकारी बस चलाने की मांग रखी। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसको लेकर वह परिवहन मंत्री से बात करेंगे।


इस मौके पर एसडीएम सलूणी अनिल भारद्वाज, डीएसपी रामकरण राणा, बीडीओ इंदु बाला, अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार और अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed