फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार मैनेजमेंट प्लान को मंजूरी

खज्जियार मैनेजमेंट प्लान को मंजूरी

Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार मैनेजमेंट प्लान को मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बुधवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) खज्जियार की बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल खज्जियार की नैसर्गिक सुंदरता को पर्यावरण और प्रदूषण के मापदंडों के आधार पर बनाए रखने की जरूरत है। खज्जियार एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। खज्जियार के मैदान, झील और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने की जरूरत है। ताकि कुदरत के नैसर्गिक स्वरूप का अवलोकन करने वाले सैलानी यहां आकर निराश ना हों। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मौजूदा पार्किंग स्थल को बदला जाए। बैठक में फैसला लिया गया कि होटल देवदार के समीप पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। बैठक में खज्जियार के मैनेजमेंट प्लान को भी मंजूरी दी गई। खजियार के सबसे बड़े आकर्षण झील की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों के सुझाव भी लिए गए। उपायुक्त ने कहा कि खज्जियार मैनेजमेंट प्लान और स्थानीय लोगों के सुझावों के अनुरूप खज्जियार में व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के हित भी सुरक्षित रहें और खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही और बढ़। पर्यटक खज्जियार आकर यहां ठहरने के लिए उत्सुक रहें, इस बात को लेकर भी विशेष इंतजाम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से ना केवल राजकीय कोष को फायदा मिलता है बल्कि स्थानीय लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी बढ़ोतरी होती है। कोई भी पर्यटन स्थल तभी पूर्ण रूप से विकसित हो सकता है, जब वहां के स्थानीय लोगों की भी सक्रिय और सामूहिक सहभागिता व्यवस्था के साथ रहती है। बैठक में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव और वन मंडलाधिकारी संजीव धीमान के अलावा प्राधिकरण से जुड़े अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed