फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किलोड़, सूरी और खरल में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम

किलोड़, सूरी और खरल में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम

Sat, 10 Feb 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
किलोड़, सूरी और खरल में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत किलोड़, सूरी और खरल के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। क्षेत्र में एक भी स्वास्थ्य केंद्र न होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों इलाज के लिए 14 किमी दूर सलूणी जाना पड़ता है। लोगों के अनुसार पंचायत के दस किमी के दायरे में कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। इसकी वजह से छह हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार और विभाग को भेज चुके हैं। मगर अभी तक पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। किलोड़ की प्रधान सपना शर्मा, सूूरी की प्रधान गीता देवी, खरल के प्रधान माधो राम, उपप्रधान रवि कुमार और ग्रामीणों में सुरेंद्र, अच्छर सिंह, अरविंद, नरेश कुमार, चंदन और रमेश कुमार ने बताया कि तीन पंचायत में से एक पंचायत में अगर स्वास्थ्य केंद्र खुलता है तो छह हजार आबादी को लाभ मिलेगा। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है जब किसी गर्भवती महिला और मरीज को रात के समय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता हो। ऐसे में मरीज की जान पर बन आती है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए।


ग्रामीण ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाकर भेजे : डॉ. विपिन ठाकुर
बीएमओ किहार डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजें। इसके बाद उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद ही स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed