{"_id":"5a60d71c4f1c1b7b268b5137","slug":"41516295964-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षम से शादी करने वाले को अब मिलेंगे पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षम से शादी करने वाले को अब मिलेंगे पचास हजार
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज सलारिया
विज्ञापन
चंबा। अक्षमों के साथ शादी करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में प्रदेश सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। एकीकृत असीम योजना के तहत अब अक्षम विवाह कार्यक्रम में 40 से 74 प्रतिशत तक के अक्षम से शादी करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि 75 प्रतिशत से 100 प्रतिशत अक्षम से शादी करने पर पचास हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। खबर की पुष्टि जिला कल्याण अधिकारी हाकम सिंह चौहान ने की है। जानकारी के अनुसार इससे पहले योजना के तहत 40 से 69 प्रतिशत तक अक्षम से शादी करने पर आठ हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते थे। जबकि 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम से शादी करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती थी। मगर सरकार ने इस योजना को अहम मानते हुए प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर दी हे। इससे अक्षमों का जीवन संवर सकेगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कई प्रकार की योजनाएं चलाई है। इसमें अंतर्राजातीय विवाह योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना इत्यादि शामिल है। इन योजनाओं का मकसद समाज के लोगों में जागरूकता लाना है। साथ ही अक्षम विवाह योजना का मकसद सामान्य लोगों को अक्षमों के साथ शादी करने के लिए प्रेरित करना है।
प्रोत्साहन राशि को सरकार ने बढ़ाया : हाकम सिंह
जिला कल्याण अधिकारी हाकम सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि को सरकार ने बढ़ा दिया है। योजना के तहत अब 40 से 74 प्रतिशत तक अक्षमों से शादी करने पर 25 हजार और इससे ज्यादा अक्षमों से विवाह करने पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन