फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ककियां की टीम ने 17 रन से जीतॉच,

ककियां की टीम ने 17 रन से जीतॉच,

Sat, 25 Nov 2017 11:13 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ककियां की टीम ने 17 रन से जीतॉच,
demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को हुए पहले मैच में ककियां की टीम ने व्हाइट टाइगर को 17 रनों से हराया। जबकि दिन के दूसरे मैच में किवी ब्वॉयज ने साहो इलेवन को 65 रनों से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजक सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में ककियां ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 126 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 33 और अजु ने 21 रन बनाएं। जबकि व्हाइट टाइगर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अब्बू ने तीन विकेट झटके। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम 109 रन ही बना सकी। ककियां की टीम ने यह मैच 17 रन से जीत लिया। वहीं दिन का दूसरा मैच किवी ब्वॉयज बनाम साहो इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में किवी ब्वॉयज ने निर्धारित बीस ओवरों में 160 रन बनाए। इसमें लंकेश व प्रियन ने 33-33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहो इलेवन की टीम 95 रन पर ही ऑलआउट हो गई। साहो की ओर से पोलार्ड ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 25 गेंदों में 43 रन बनाएं। मगर वह टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। किवी ब्वॉयज की ओर से कमलेश ने तीन और तेज सिंह ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ किवी ब्वॉयज की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed