{"_id":"5a059a7a4f1c1b69678ba8cf","slug":"41510316666-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में सुबह शाम बढ़ी शुष्क ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में सुबह शाम बढ़ी शुष्क ठंड
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में सुबह और शाम मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शुष्क ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। इसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। जिला में करीब एक माह से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते शुष्क ठंड अब बढ़ रही है। रमेश कुमार, कल्याण सिंह, देस राज, रिंकू राम, शक्ति प्रसाद, सुरिंद्र कुमार, अमित कुमार, कपिल कुमार ने बताया कि बारिश न होने के चलते जहां शुष्क ठंड बढ़ रही है। दूसरी ओर बिना बारिश के किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश न होने के चलते जमीन में नमी भी नहीं है। ऐसे में किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि गेहूं की बिजाई का सही समय शुरू हो गया है। बारिश न होने के चलते जहां शुष्क ठंड बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर किसान भी गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।